स्वतंत्रपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग करें – श्री शर्मा

शिवपुरी (IDS-PRO) त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन हेतु नियुक्त प्रेक्षक श्री वी.एन.शर्मा ने तृतीय चरण के रूप में शिवपुरी जनपद पंचायत के तहत पंचायत निर्वाचन की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से विस्तार से चर्चा कर जानकारी ली।

श्री शर्मा ने इस दौरान मतदान दलों का प्रशिक्षण, मतगणना की व्यवस्था, मतदान सामग्री का वितरण, मतदान केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से चर्चा करते हुए कहा कि पंच-सरपंच पद के लिए मतपत्र छपने के दौरान उम्मीदवारों को आवंटित चुनाव चिन्हों का विशेष रूप से परीक्षण कर, उनका मिलान कर लें। जिससे मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो सके। श्री शर्मा ने कहा कि पंचायत निर्वाचन ने पहली बार जनपद एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए ई.व्ही.एम. मशीन का उपयोग हो रहा है। इसके लिए मतदाताओं को कैसे ई.व्ही.एम. से मतदान करें, इसकी जानकारी विभिन्न माध्यमों से दी जाए। उन्होंने कहा कि मतदाता बिना किसी भय एवं दवाब के स्वतंत्रपूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग करें, मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी करें।

श्री शर्मा ने मतदान एवं मतगणना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस अधिकारियों से भी चर्चा कर जानकारी ली। बैठक में अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्री डी.के.जैन एवं तहसीलदार श्री मिश्रा ने जनपद पंचायत शिवपुरी के पंचायत निर्वाचन हेतु की गई अभी तक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान बताया गया कि मतगणना जिला मुख्यालय पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में की जाएगी। मतदान दलों का एक चरण का प्रशिक्षण हो चुका है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 644 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 826 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 781 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 821 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 798 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 893 views
    भगवान के साथ रोटी