24 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय

शिवपुरी (IDS-PRO) भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा प्रधानमंत्री के रूप में स्थापित सुशासन के उच्चतम मानदण्डों को देखते हुए उनके जन्म दिवस के एक दिन पूर्व 24 दिसम्बर को प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाने का निर्णय प्रदेश सरकार के द्वारा लिया गया है। इसी क्रम में समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में सुशासन की शपथ लेंगे। सुशासन दिवस का मुख्य कार्यक्रम जिला स्तर पर सामुदायिक भवन, नगरपालिका गांधी पार्क शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सुचारू ढंग से सम्पन्न कराने हेतु नोडल अधिकारी के रूप में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी एवं सहायक नोडल अधिकारी के रूप में उपसंचालक पंचायत एवं सामाजिक न्याय विभाग शिवपुरी को नियुक्त किया गया है।

अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने निर्देश दिए है कि सुशासन दिवस के अवसर पर समस्त शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यक्रम स्थल सामुदायिक भवन, नगरपालिका गांधी पार्क शिवपुरी पर 11.30 बजे अनिवार्य रूप से उपस्थित हो।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 434 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 551 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 513 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 536 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 574 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 423 views
    भगवान के साथ रोटी