एक घर की कहानी

पुछ मत सपनो में किस तरह मिलते है घर
देख ले आँखों में आशा की तरह पलते है घर
बेघरो से कभी पुछ तो… घर के सुकून की तिशनगी
जनम से मरने तक जिन्हें नहीं मिलते है घर…!!

तिनका -तिनका जोड़कर वोह ख्वाबो को अपने बुनता रहा ,
ख्वाब कभी तो हकीकत का रंग लेंगे ,
येही सोचकर दर-बदर घूमता रहा ,
फिर भी उसके दिल में एक सवाल सा खटकता रहा ,
क्या एक साधारण इंसान को भी महल जैसे मिलते है घर…??

जितनी चादर है उतने ही पैर फैलाना
COMPETTION के दौर में कभी खुद को ना आज़माना
HOME-LOAN के ज़रिये आज टके -टके के भाव बिकते है घर…!!

उसने ऊँचे ख्वाब देखे और घर सजाता गया
अपने कमाई का हर हिस्सा घर की सजावट पर लगाता गया
आज बारिशो में भी उसे जलता हुआ मिलता है घर…!!

यह महंगाई और फिर कर्जो में डूबता हुआ इंसान ,
दर्द के तूफ़ान में यहाँ जब -तब हिलता है घर…!!

जो पास है उसी में ख़ुशी मनाना ,
पराये घर को देख कर अपने मन को ना डगमगाना…!!

“मीत” घर तो वोह है जहाँ सब मिलकर खुशियाँ मना सके ,
वरना यहाँ अपनों की छोटी -छोटी लडाइयों में ,
सबसे पहले…
हमे बिखरा हुआ मिलता है घर…!!

Author: Mit Bhatt (मीत)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 525 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 640 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 591 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 627 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 655 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 783 views
भगवान के साथ रोटी