यह बिटिया प्यारी-सी

यह बिटिया प्यारी-सी
लेकर जो खिलौना हाथ में
एक सुन्दर-सा,,,,
टहल रही है
मेरे घर-आँगन के उपवन में ,
ज्यों थिरक रही हो कोई कलिका
मंद हवा के झोंकों से
किसी पौध की डाली में.
होती है बिटिया घर-आँगन में
झोंका एक अल्हड मस्त हवा का भी ….
होकर स्फूर्त महकता रहता है जिससे मन
जीवन भी उठता है थिरक-थिरक.
होती है बिटिया
निश्छल प्रेम की अनुगामी
गुनगुनाती रहती है कोई गीत
मन में अपने होकर आत्मलीन-सी
जब होता है हाथों में उसके
कोई खिलौना, छोटा किन्तु अनमोल !
देखता हूँ जब-जब भी ‘यह’ बिटिया
याद आती है तब-तब ‘वह’ बिटिया
जो सुन्दर थी ऐसी ही
मचलती भी थी आने के लिए
गोद में मेरी …..?
टहल रही है घर-आँगन में
यह प्यारी-सी छोटी-सी बिटिया
लेकर एक खिलौना सुन्दर-सा
अपने छोटे-छोटे हाथों में . . . . .

Author : Dr. Surendra Yadav ( डॉ. सुरेन्द्र यादव )

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 530 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 646 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 596 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 634 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 660 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 788 views
    भगवान के साथ रोटी