जनता का लीडर या नेता जनता या शहर के बीच मे काम करने वाला होना चाहिए

पुष्यमित्र भार्गव को न 22 सालो में भाजपा महापौरो की उपलब्धियों और कमियों का पता और न ही इंदौर को लेकर भविष्य की कोई योजना!

जब स्मार्ट शहरों की पूरी योजना, नीतियां और समाधान केंद्र और राज्य सरकारों से आ रहे हैं! तो शहरों के महापौर प्रत्याशी के लिए पुष्य मित्र भार्गव जैसे सरकारी प्रशासनिक चेहरो की ही आवश्यकता है भाजपा को! इस तरह के चेहरों की मुख्य योग्यता उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां और संस्थागत राष्ट्रवादी विचार धारा!

जनता का लीडर या नेता होना! जनता या शहर के बीच मे काम करनेवाला होना! अनुभवी होना कोई माने नहीं रखता है!

इंदौर प्रेस क्लब के एक टॉक शो में इंदौर नगर निगम के भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी पूर्व हाई कोर्ट सरकारी वकील पुष्य मित्र भार्गव ने न तो यह बताया कि पिछले 22 सालो से भाजपा महापौरो की अगुवाई में शहर में क्या उल्लेखनीय विकास हुआ! और न ही यह बता पाए कि वो अगले 5 सालो मे क्या बेहतर सुविधाएं शहर को दे पाएंगे! न तो उन्हें नगर निगम की दृष्टि से शहर का भूगोल पता है! और न ही शहर की पुरानी समस्याए और आने वाली चुनौतिया और उनका समाधान!

टॉक शो में न तो वो तेजस्वी वक्ता लगे और न ही प्रभावी और न ही इंदौरी !

पुष्य मित्र भार्गव के पास  न तो लोकतांत्रिक प्रशासनिक व्यवस्था का कोई अनुभव है! और न ही समाज या शहर मे मास लीडर की कोई छवि! समाज, शहर और आम आदमी की सेवा करने का कोई जज्बा, जुनून और संकल्प!

हाँ राष्ट्रवाद के इंस्टिट्यूशनल शब्द और संस्कार जरूर है!

यहां पर यह उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटी और स्वच्छता अभियान तो केंद्र सरकार की योजना है!

नियमों को ताक पर रखकर इन्दौर शहर में 1000 से ज्यादा अवैध कालोनियां, बस्तियाँ और हज़ारों मल्टियों को 22 साल से भाजपा के महापौर होते हुए कैसे और किसने बसा दिया!?
लेखक :- प्रदीप मिश्रा (री डिसकवर इंडिया न्यू्‍ज)

Related Posts

जब दिल ही टूट गया

मंत्री मंडल बनने से पहले की रात कई “माननीयों” पर भारी रही। जब तक नामों की पोटली नहीं खुली थी, उम्मीद ज़िंदा थी। तब नींद में गुनगुनाया करते थे, “शब-ए-इंतेज़ार”…

भगवान के साथ रोटी

एक 6 साल का छोटा सा बच्चा अक्सर भगवान से मिलने की जिद्द किया करता था। उसकी अभिलाषा थी, कि एक समय की रोटी वह भगवान के साथ खाए… एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 395 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 494 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 471 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 483 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 518 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 383 views
भगवान के साथ रोटी