बच्‍चे देश का भविष्‍य हैं – राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी

नई दिल्ली (IDS) राष्‍ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज बाल दिवस के अवसर पर राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में बाल विकास और कल्‍याण के क्षेत्र में असाधारण कार्य के लिए व्‍यक्तियों और संस्‍थाओं को राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार प्रदान किए। विभिन्‍न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और उत्‍कृष्‍ट क्षमताओं के लिए राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार, असाधारण योगदान के लिए राजीव गांधी मानव सेवा पुरस्‍कार और बाल कल्‍याण के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किए गए।
समारोह के बाद राष्‍ट्रपति विभिन्‍न स्‍कूलों/संस्‍थानों से आए बच्‍चों से मिले। इन बच्‍चों को संबोधित करते हुए राष्‍ट्रपति ने कहा कि उन्‍हें भारत के पहले प्रधानमंत्री और आधुनिक भारत के निर्माता पंडित नेहरू के आदर्शों और त्‍याग से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि बच्‍चे देश का भविष्‍य हैं। राष्‍ट्रपति ने कहा कि बच्‍चों को स्‍वच्‍छ भारत बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने चाहिए। उन्‍होंने आग्रह किया कि बच्‍चे अपने स्‍कूलों, कक्षाओं, घरों और अपने आस-पास के इलाकों को स्‍वच्‍छ रखें।
  • Related Posts

    तुम्हे न भूल पाएंगे गजोधर भैया – मधुर स्मृति शेष

    इस जीवन की आपा – धापी, गला – काट प्रतिस्पर्धा में दो जून की रोटी कमाने में ही लोग बेहद मुश्किलों और परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं… जिम्मेदारियों…

    दो साल बाद अखाड़ों के साथ निकला झिलमिल झांकियों का कारवां

    मुंबई के बाद प्रदेश में इंदौर ही ऐसा इकलौता शहर है, जहां गणेश उत्सव को आज भी पुरानी परंपरा और उत्सव के साथ हर्षोल्लास से मनाया जाता है। शहर में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 787 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 980 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 902 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 982 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 939 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1024 views
    भगवान के साथ रोटी