सद्भावना एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

शिवपुरी (IDS-PRO) चैहल्लूम त्योहार को शांति एवं सौहार्दपूर्वक मनाए जाने हेतु जिला मजिस्ट्रेट श्री राजीव दुबे की अध्यक्षता में आज सदभावना एवं समन्वय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री एम.एल.छारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य, अनुविभागीय दण्डाधिकारी श्री डी.के.जैन, अनुविभागीय दण्डाधिकारी पुलिस श्री एस.के.एस.तोमर सहित सद्भावना एवं समन्वय समिति के सम्मानीय सदस्यगण उपस्थित थे।

जिला मजिस्ट्रेट श्री दुबे ने चैहल्लूम पर्व पर की जाने वाली प्रशासनिक व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी शिवपुरी को निर्देशित किया कि सर्दी का मौसम होने के कारण शहर के करबला, हुसैन टेकरी और माधवचैक आदि स्थानों पर आलाव एवं पेयजल के टेंकरों की व्यवस्था सुनिचित करें। जिससे चैहल्लूम के ताजिए देखने वाले दर्शकों को सर्दी में परेशान न होना पड़े। उन्होंने ताजिएदार से कहा कि चैहल्लूम पर निकलने वाले ताजिए की ऊचाई ऐसी रखी जाए कि ताजिए बिजली एवं टेलिफोन के तारों से न टकराएं। उन्होंने मध्यप्रदेश विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को भी ताजिए निकलने वाले मार्गों पर लाइनमैनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ताजियों के साथ चलने वाले अखाड़ो में धारदार हथियारों का उपयोग न किया जाए। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी नगर में चैहल्लूम पर्व पर लगभग 22 ताजिए निकाले जाएंगे। बैठक में समिति के सदस्यों द्वारा अपने-अपने सुझाव रखें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 646 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 827 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 781 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 825 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 799 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 895 views
भगवान के साथ रोटी