फसलों को बचाने हेतु खेतों की मेढ़ पर घासफूस जलाकर धुंआ करें

शिवपुरी (IDS-PRO) विगत कुछ दिनों से शीत लहर चलने एवं बारिश ( मावठा ) होने के कारण मौसम में काफी ठंडक हुई है। वैज्ञानिकों द्वारा भी ओलावृष्टि एवं मौसम में काफी गिरावट होने की संभावना की जा रही है। ऐसे मौसम में किसान भाई फसलों को बचाना भी बहुत आवश्यक हो गया है। जब मौसम 4 डिग्री सेल्सियस तापमान से कम हो जाता है, तो पाला पड़ने की संभावना भी रहती है।

उपसंचालक कृषि श्री एस.के.एस.कुशवाह ने कृषकों को सलाह दी है कि खड़ी फसलों में स्प्रिंकलर से सिंचाई करें ताकि पाले से बचाव हेतु फसलों मे नमी बनी रहें। सांयकाल के समय मेढ़ों पर घास-फूस जलाकर हवा की दिशानुरूप धुआं करें। गंधक 1 कि.मी./ली. पानी में मिलाकर फसलों पर छिड़काव करें। सुबह के समय फसलों के ऊपर रस्सी चलाकर जमा ओस की बूंदों को गिराएं। यदि संभव हो तो फसलों को पाॅलीथिन, घास-फूस की पलवार से ढंके। इस तरह कुछ कृषि कार्य करके फसलों पर पाला पड़ने से बचाया जा सकता है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 769 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 975 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 898 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 925 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1010 views
भगवान के साथ रोटी