2 अधिकारियों पर हुआ दस हजार पांच सौ रूपए का अर्थदण्ड

शिवपुरी (IDS-PRO) लोक सेवा गारण्टी अधिनियम-2010 के तहत जिले में तीन आवेदकों को संबंधित अधिकारी द्वारा निर्धारित समय-सीमा के बाद सेवाएं उपलब्ध कराने के आरोप में जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने दो अधिकारियों पर 10 हजार 500 रूपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया है।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत समय-सीमा में आवेदक को सेवाएं उपलब्ध न कराने के  आरोप में जिले के नगर पालिका परिषद शिवपुरी के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश नारायण शर्मा पर 500 रूपए की अर्थदण्ड की राशि इसी प्रकार जनपद पंचायत पोहरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.पी.प्रजापति द्वारा दो आवेदकों को समय-सीमा के बाद जानकारी उपलब्ध कराने पर 10 हजार रूपए की राशि अर्थदण्ड के रूप में अधिरोपित की गई है।

उल्लेखनीय है कि आवेदकगण हुकुमी जाटव निवासी मनियर शिवपुरी, श्रीमती गीता परिहार ग्राम झिरी और श्रीमति शशि पाल ग्राम परिच्छा अहीर पोहरी द्वारा लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत आवेदन पत्र प्रदाय किया गया था। लेकिन निर्धारित समय-सीमा के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा आवेदकों को सेवाएं उपलब्ध कराई गई। समय सीमा के बाद सेवाएं उपलब्ध कराने पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की गई है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 560 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 703 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 661 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 689 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 699 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 811 views
भगवान के साथ रोटी