विकास कार्यों के लिए 31 लाख 43 हजार रूपए की स्वीकृति

शिवपुरी (IDS-PRO) क्षेत्रीय विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्याय और धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अनुशंसा पर विधानसभा क्षेत्र शिवपुरी के तहत वर्ष 2014-15 में 14 निर्माण एवं विकास कार्यों के लिए 31 लाख 43 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने प्रदाय की है।

अपर कलेक्टर एवं जिला योजना अधिकारी श्री जेड.यू.शेख ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक एवं वाणिज्य, उद्योग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया की अनुशंसा पर जनपद पंचायत शिवपुरी की ग्राम पंचायत लालगढ़ की अनुसूचित जाति वस्ती में सी.सी.निर्माण हेतु 4 लाख की राशि, सरस्वती शिशु मंदिर शिवपुरी में आर्दश शिशु वाटिका के भवन निर्माण हेतु 10 लाख रूपए की राशि, जनपद पंचायत पिछोर के ग्राम राजौर के दनगसपुरा एवं ग्राम दुर्गापुर में हैण्डपम्प खनन कराए जाने के लिए 1 लाख 80 हजार रूपए की राशि, ग्राम दरगवा जनपद पिछोर में हैण्डपम्प खनन कराए जाने हेतु 90 हजार, ग्राम सुलार जनपद पिछोर की बस्ती में सीसी सड़क निर्माण हेतु 4 लाख रूपए की राशि तथा शासकीय माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़ में शौंचालय निर्माण कराए जाने हेतु 1 लाख 24 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत शिवपुरी के शासकीय माध्यमिक विद्यालय लालगढ़, शासकीय माध्यमिक विद्यालय टोंगरा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय मेंहदावली, शासकीय माध्यमिक विद्यालय कुशयारा, शासकीय माध्यमिक विद्यालय शेरगढ़, शासकीय प्राथमिक विद्यालय रातौर, शासकीय माध्यमिक विद्यालय ठर्री, शासकीय माध्यमिक विद्यालय बालापुर तथा माध्यमिक विद्यालय विलोखुर्द में शौचालय निर्माण कराए जाने हेतु प्रत्येक के 1 लाख 24 हजार के मान से 9 लाख 92 हजार रूपए की राशि की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 768 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 972 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 922 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1009 views
भगवान के साथ रोटी