इंदौर नगर निगम मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, मतदान लगभग 63 प्रतिशत

इंदौर (पारस जैन) नगर निगम क्षेत्र में आज महापौर तथा पार्षद पदों के लिये शांतिपूर्ण रूप से मतदान सम्पन्न हुआ। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में प्रारंभिक रूप से लगभग 62.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। शहर में पुरूष मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 65.08 तथा महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 60.25 रहा है। शहर में सर्वाधिक मतदान वार्ड क्रमांक 33 सुखलिया में 83.39 प्रतिशत तथा सबसे कम 46.12 प्रतिशत मतदान वार्ड क्रमांक 66 शहीद हेमु कालानी में दर्ज किया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी ने इंदौर नगर निगम क्षेत्र में शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुये मतदान के लिये मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। इंदौर नगर निगम क्षेत्र में आज मतदान के प्रति मतदाताओं में उत्साह देखा गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश त्रिपाठी और डीआईजी श्री राकेश गुप्ता ने शहर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इन अधिकारियों ने अपने भ्रमण की शुरूआत आजाद नगर स्थित मतदान केन्द्र से की। इसके बाद उन्होंने मुसाखेड़ी, जंजीर वाला चौराह, रूस्तम का बगीचा, कुलकर्णी भट्टा, मालवा मिल, सुखलिया, हीरा नगर, खजराना सहित शहर के अन्य क्षेत्रों का सघन भ्रमण किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंदौर शहर में शाम 5 बजे तक 62.78 प्रतिशत मतदान हुआ। शहर में पुरूष मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 65.08 तथा महिला मतदाताओं के मतदान का प्रतिशत 60.25 रहा है। मतदान के पश्चात मतदान दल स्टेडियम पहुंचने लगे है। स्टेडियम में इलेक्ट्रानिक वोटिग मशीन कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखी जायेगी।

कमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया मतदान
कमिश्नर श्री संजय दुबे ने आज रेसीडेंसी के सामने स्थित सीपीडब्लूडी भवन में बने मतदान केन्द्र में मतदान किया। इसी तरह इसी मतदान केन्द्र में कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने अपनी धर्मपत्नी तथा माताजी के साथ मतदान किया।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 692 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 898 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 828 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 896 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 856 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 944 views
भगवान के साथ रोटी