मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा डेली कॉलेज में ओल्ड डेलियन्स का सम्मान

इंदौर (पारस जैन) मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने मध्यप्रदेश में निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना के लिये प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थाओं से आगे आने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के विस्तार के लिये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना समय की जरूरत है। उन्होंने डेली कॉलेज द्वारा निजी विश्वविद्यालय की स्थापना के संबंध में रखे गये प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त करते हुये कहा कि राज्य शासन द्वारा हर संभव मदद दी जायेगी। श्री चौहान ने कहा कि प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलना चाहिये। उन्हें अवसर देने के लिये राज्य शासन हर स्तर पर सहयोग मुहैया करा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनोवेटिव आइडिया के साथ काम करने वाले उद्यमियों को आर्थिक सहयोग देने के लिये मध्यप्रदेश में सौ करोड़ का वेंचर केपिटल फण्ड बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान आज इंदौर में डेली कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर डेली कॉलेज के बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष श्री तुकोजीराव पंवार तथा प्राचार्य श्री सुमेर सिंह भी मौजूद थे। समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले ओल्ड डेलियन्स का सम्मान किया। साथ ही उन्होंने विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किये। समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि हमारा भारत राष्ट्र प्राचीन राष्ट्र है। हमारे देश में नालंदा एवं तक्षशिला जैसी प्राचीन शैक्षणिक संस्थायें भी हैं, जिन्होंने पूरी दुनिया में भारत का नाम उँचा किया है। भारत में ज्ञान-विज्ञान का अपार भण्डार है। उन्होंने कहा कि भारत के सिद्धांत, ज्ञान-विज्ञान को अब दुनिया की स्वीकारोक्ति मिलने लगी है। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र संघ ने भारत के योग की महत्ता को समझकर 21 जून को विश्व योग दिवस मनाने का निर्णय लिया है। योग दिवस मनाने के निर्णय को 177 देशों ने स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि योग वैज्ञानिक प्रक्रिया है, इससे तन और मन दोनों स्वस्थ्य रहते हैं। शरीर अगर स्वस्थ रहा तो जीवन के लक्ष्यों को आसानी से पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिये शिक्षा अत्यंत जरूरी है। शिक्षा से रोजगार भी आसानी से पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राज्य शासन का प्रयास है कि सुविधा के अभाव में कोई भी प्रतिभा दबने न पाये, उन्हें आगे आने का अवसर उपलब्ध कराया जायेगा। प्रदेश में अखिल भारतीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये युवाओं को दिल्ली, मुम्बई सहित अन्य शहरों की प्रतिष्ठित संस्थाओं से कोचिंग करायी जायेगी। इसका खर्च राज्य शासन द्वारा उठाया जायेगा। प्रदेश में विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण देने की योजना में राज्य शासन द्वारा गारंटी दी जा रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना लागू की गयी है। इसमें भी बैंक गारंटी राज्य शासन द्वारा दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इनोवेटिव आइडिया पर काम करने वाले युवाओं को आर्थिक मदद उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश में 100 करोड़ रुपये का वेंचर केपिटल फण्ड बनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस कार्यक्रम के प्रारंभ में डेली कॉलेज में नवनिर्मित द मण्डलोई फिटनेस सेंटर का उद्घाटन भी किया।
प्रारंभ में स्वागत भाषण देते हुये बोर्ड ऑफ गवर्नेंस के अध्यक्ष श्री तुकोजीराव पंवार ने कहा कि डेली कॉलेज ने देश में ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में इंदौर का नाम रोशन किया है। डेली कॉलेज विश्व की 20 सर्वश्रेष्ठ शैक्षणिक संस्थाओं में से एक है। डेली कॉलेज ने शिक्षा के साथ ही खेल एवं आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बनाया है। संस्था के प्राचार्य श्री सुमेर सिंह ने संस्था का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 692 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 898 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 828 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 896 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 856 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 944 views
भगवान के साथ रोटी