सल्यूट होगी हैदराबाद से रिलीज

तेजन दीक्षित फिल्म्स के बैनर मे बनी शॉर्ट फिल्म ‘सल्यूट’ हिन्दी के साथ तेलुगु में भी रिलीज़ होगी… यह ‘सेंट्रल इंडिया’ की पहली तेलुगु शॉर्ट फिल्म है… इस फिल्म को टॉलीवूड के जाने-माने प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक ‘रोम भीमाना’ हैदराबाद में वेबसाइट www.tejandixitfilms.com पर 11 अगस्त, शुक्रवार को रिलीज़ करेंगे.. मध्य भारत में ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब कोई शॉर्ट फिल्म हिन्दी भाषा के साथ तेलुगु भाषा में भी बनायीं गयी हो… इस फिल्म के साथ ही निर्माता-निर्देशक तेजन दीक्षित ने इंदौर एवं मध्यप्रदेश के कलाकारो के लिए भी टॉलीवुड सिनेमा की राह आसान कर एक नई फिल्म इंडस्ट्री का आगाज़ किया है…. निर्देशक तेजन दीक्षित बताते है की यहाँ के मुक़ाबले टॉलीवूड में शार्ट फिल्मो को लोग ज्यादा पसंद करते है!

इदौर शहर में ही बनी शॉर्ट फिल्म सल्यूट की कहानी एक आर्मी ऑफिसर के ऊपर आधारित है.. इसमें ‘पारिवारिक झगडे’ के साथ ही ‘एक्शन ड्रामा’ भी देखने को मिलेगा… फिल्म में ड्रोन से भी शॉट्स लिए है..

इस शॉर्ट फिल्म में डायलॉग्स के माध्यम से देश के युवाओं को आर्मी के प्रति सम्मान करने के लिए भी प्रेरित किया गया है… शॉर्ट फिल्म ‘सल्यूट’ की लंबाई कुल 10 मिनट औसतन है। शॉर्ट फिल्म में मुख्य किरदारों में प्रसिद्ध अभिनेता सुशील जोहरी, तनुज दीक्षित, तरुण मिश्रा, विजय सिंह, ऋतू ग्रोवर इत्यादि है… फिल्म की एडिटिंग हार्दिक जैन ने करी है और फिल्म की कहानी विजय दीक्षित द्वारा लिखी है एवं फिल्म का निर्देशन तेजन दीक्षित ने किया है! शहर के दोनों भाई तनुज दीक्षित एवं तेजन दीक्षित टॉलीवूड की बड़ी फीचर फिल्मो में भी प्रशंशनीय कार्य कर रहे है… इस अवसर पर दक्षिण भारत के कई सुपर-स्टार एवं निर्माता-निर्देशको ने दीक्षित बंधुओ को बधाई दी है!

Related Posts

संकट में ‘फिल्मी कारोबार’

मध्य भारत (मध्य प्रदेश) में फिल्म कारोबार में बड़ा बदलाव आया है। फिल्मों को वितरित करने वाली फर्मों ने अपना काम समेटना शुरू कर दिया है। बीते 10 सालों में…

पिछड़ता बॉलीवुड दौड़ता टॉलीवुड

भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहचान है जिसमे केवल मुम्बईया सिनेमा नही अपितु दक्षिण (तमिल तेलगू, कन्नड़, मलयालम), भोजपुरी, पंजाबी, गुजराती, सभी सिनेमा सम्मलित हैयह बात अलग है कि बॉलीवुड में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 396 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 495 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 473 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 484 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 520 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 383 views
भगवान के साथ रोटी