विशेष इंतजामों में जुटा पश्चिम रेलवे

वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले के दौरान यात्रियों के भारी दबाव के मद्देनजर पश्चिम रेलवे विशेष इंतजाम कर रहा है। इन इंतजामों के तहत उज्जैन और इंदौर के रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाएं बढ़ायी जा रही हैं। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया, ‘अगले साल लगने वाले सिंहस्थ मेले के मद्देनजर उज्जैन रेलवे स्टेशन पर मुसाफिरों के आने-जाने के लिए द्वारों की संख्या को तीन से बढ़ाकर चार किया जा रहा है। इसके साथ ही, वहां नया फुटओवर ब्रिज बनाया जा रहा है।’ सिंहस्थ मेले के दौरान उज्जैन के रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों की उद्घोषणा के लिये इस तरह इंतजाम किए जाएंगे कि स्टेशन के पास से गुजर रहे यात्री भी इसे सुन सकेंगे। जयंत ने बताया कि सिंहस्थ मेले के दौरान इंदौर के रेलवे स्टेशन पर भी बड़ी तादाद में यात्रियों की आवा-जाही रहने वाली है। इसके मद्देनजर इंदौर रेलवे स्टेशन पर चार एस्केलेटर और चार लिफ्ट लगाई जा रही हैं।

Related Posts

इमरजेंसी पेनिक बटन के साथ सिंहस्थ एप बनेगा

सिंहस्थ-2016 के आयोजन में आईटी की महती भूमिका होने जा रही है। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र वाई-फाई होगा। सेटेलाईट टाऊन से लेकर सिंहस्थ क्षेत्र तक कनेक्टिविटी उपलब्ध रहेगी। साथ ही एक…

सिंहस्थ 22 अप्रैल 2016 से

प्रदेश के धार्मिक एवं धर्मस्व विभाग के सूत्रों ने हर 12 साल के अंतराल पर होने वाले सिंहस्थ को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में बताया कि सिंहस्थ के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 691 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 897 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 827 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 895 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 855 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 942 views
भगवान के साथ रोटी