स्कूलों के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बच्चों को सिखाया गणित

इंदौर (IDS-PRO) कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने आज इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का आकस्मिक दौरा किया। इस दौरान वे शासकीय स्कूलों, आंगनवाड़ी केन्द्रों में तथा स्वास्थ्य केन्द्र में अचानक पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया। ग्रामीणों से चर्चा कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी हकीकत पता की। भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने बच्चों को गणित सिखाया। उन्होंने बच्चों से पहाड़े भी पूछे। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा सरपंच द्वारा ऋण उपलब्ध कराये जाने के लिये रूपये लिये जाने की मांग के संबंध में कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने जांच के निर्देश दिये।

कलेक्टर श्री आकाश त्रिपाठी ने अपने भ्रमण की शुरूआत इंदौर शहर के समीप बसे मिर्जापुर गांव से की। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इस गांव में चल रहे शासकीय माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। बच्चों की उपस्थिति कम पायी गयी। उन्होंने निर्दैश दिये कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ायी जाए। इस दौरान उन्होंने बच्चों से गणित के सवाल पूछे। कुछ बच्चों ने सही और कुछ ने गलत जवाब दिये। श्री त्रिपाठी ने निर्देश दिये कि बच्चों को अच्छे से पढ़ाया जाए। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इसके बाद इसी गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित किये जा रहे आवास को देखा। उन्होंने गांव में बनायी जा रही सड़क और स्वच्छ शौचालय की जानकारी ली। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल की समस्या बतायी। उन्होंने बताया कि गांव में पेयजल की टंकी बनी है, लेकिन वह खाली है। पहले यह टंकी पाईप लाईन से भरी जाती थी, पाईप लाईन उखड़ गयी है इस कारण यह टंकी नहीं भर पा रही है। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इस संबंध में जांच के निर्देश दिये और आवश्यक कार्रवाई किये जाने की बात कही।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी इसके बाद खण्डवा रोड़ पर स्थित ग्राम उमरीखेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले शासकीय माध्यमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि स्कूल में 129 बच्चे दर्ज हैं। इनमें से 89 आज उपस्थित हैं। कलेक्टर ने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। इस स्कूल में उन्होंने बच्चों को गणित के सवाल हल करने के तरीके बताये। बच्चों से उन्होंने गुणा करवाया तथा उनसे पहाड़े पूछे। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इसके बाद इस गांव में मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत बनाये जा रहे आवासों के देखा। हितग्राहियों से उन्होंने चर्चा की। चर्चा के दौरान बताया गया कि सरपंच ने ऋण स्वीकृत करने के लिये 10-10 हजार रूपये लिये हैं। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने जांच अधिकारी नियुक्त कर इसकी जांच कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि दोषी पाये जाने पर सरपंच के विरूद्ध कार्रवाई की जाए।

कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इसके बाद ग्राम दतोदा का दौरा किया। यहां उन्होंने शासकीय स्कूल, स्वास्थ्य केन्द्र, शमशान घाट में निर्मित उद्यान, आंगनवाड़ी केन्द्र आदि का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इस गांव में जनभागीदारी योजना के अंतर्गत दो लाख रूपये के विकास कार्य स्वीकृत करने के निर्देश दिये। गांव में सभी गलियों में सीमेंट कांक्रींट की पक्की सड़के हैं। सड़कों के किनारे पानी निकासी के लिये नालियां बनायी गयी हैं। गांव में 22 लाख रूपये की लागत से हाट बाजार बनाया जा रहा है। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने इस हाट बाजार का निर्माण शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में पशु हाट बाजार लगाने की स्वीकृति भी दी जाए। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने कहा कि ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर जिला पंचायत में प्रस्ताव भिजवा दें। उसे मंजूरी दी जाएगी। कलेक्टर श्री त्रिपाठी ने दतोदा के उपस्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि यह बड़ा गांव है और यहां प्रसूति की सुविधा होना जरूरी है। उन्होंने अगले दिसम्बर माह से प्रसूति की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आशीष सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

कैसे हो गया इंदौर में ‘बम’ विस्फोट किसी को भनक नहीं लगी ! राम के नारों पर आपत्ति और कैलाश की सक्रियता कांग्रेस को ले डुबी ! लोकसभा सीट से…

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुण्डलपुर में जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का दुनिया का सबसे उंचे मंदिर का बन चुका है। कुण्डलपुर में बन रहे इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 766 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 972 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 965 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 922 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1009 views
भगवान के साथ रोटी