गवाहों के होस्टाइल होने पर होगी कानूनी कार्रवाई- कलेक्टर

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने कहा कि सामान्यता देखा जाता है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के व्यक्तियों पर किए गए अत्याचारों के प्रकरणों को हारने का कारण गवाहों का होस्टाइल होना होता है। उन्होंने कहा कि ऐसे गवाह जो जानबूझ कर अथवा किसी दवाब या प्रभाव में आकर होस्टाइल होते है, उन पर कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। वे अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम 1995 के अधीन जिला स्तरीय सर्तकता एवं मानीटरिंग समिति की त्रैमासिक बैठक को संबोधित कर रहे थे।
बैठक में अधिनियम में 23 जून 2014 में किए गए नवीन संसोधनों के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। इस अधिनियम के अंतर्गत 82 प्रकरणों में 110 हितग्राहियों को 49 लाख 50 हजार रूपये की राहत राशि स्वीकृत की गई। उपरोक्त जानकारी जिला संयोजक आदिमजाति कल्याण विभाग श्री आई.यू.खांन ने जिला सर्तकता एवं मानीटरिंग समिति की बैठक में दी। बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ.एम.एस.सिकरवार, अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख के अलावा जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानीटरिंग समिति के सदस्य एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 568 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 709 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 667 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 693 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 703 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 813 views
भगवान के साथ रोटी