प्लाट क्रय करते समय बरते सावधानियां

शिवपुरी (IDS-PRO) नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न भूमि स्वामियों द्वारा कृषि भूमि को आवासीय बताकर छोटे-छोटे प्लाटों के रूप में विक्रय कर अवैध काॅलोनी निर्माण का प्रयास किया जा रहा है। इस हेतु बड़े पैमाने पर लोग सक्रिय है तथा भोले-भाले लोगों को धोखा देकर प्लाटों का क्रय-विक्रय कर रहे है।

अपर कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी श्री डी.के.जैन ने सभी आमजन को यह सलाह दी है कि इस तरह के अवैध काॅलोनियों में प्लाट क्रय करने हेतु किसी भी प्रकार का अनुबंध/विक्रय पत्र निष्पादित न करें, जब तक कि उसकी वैधानिकता के संबंध में सभी कागजों का अवलोकन न कर लें।

उन्होंने बताया कि प्लाट क्रय करने से पूर्व उक्त जानकारी एवं दस्तावेज विक्रेताओं से प्राप्त कर ही क्रय किया जाए। जिसमें विक्रेता के पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी काॅलोनाईजर लायसेंस, जो कि कलेक्टर द्वारा दिया जाता है। म.प्र.भू राजस्व संहिता की धारा 172 के तहत भूमि का आवासीय प्रयोजन हेतु डायबर्सन जो कि अनुविभागीय अधिकारी द्वारा दिया जाता है, विकसित की जा रही काॅलोनी के अभिन्यास का ग्राम एवं नगर निवेश द्वारा अनुमोदन, कोलोनाइजर का रजिस्ट्रीकरण, निर्वधन, शर्तें, नियम 1998 के तहत प्रदाय की गई काॅलोनी विकसित करने की अनुज्ञा शामिल है। उपरोक्त दस्तावेज, जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ही भू-खण्ड क्रय करने की कार्यवाही क्रेतागण करें। यदि उपरोक्त दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं तो वह काॅलोनी अवैध काॅलोनी की श्रेणी में आती है इस प्रकार की काॅलोनियों में भवन निर्माण एवं अन्य विकास कार्य की अनुमति जारी नहीं की जा सकेगी। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की अवैध काॅलोनियों में प्लाट क्रय करता है तो यह उसकी स्वयं की जवाबदारी होगी। इस संबंध में किसी को भी अन्य कोई सलाह या जानकारी प्राप्त करना हो तो वह कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय/तहसील कार्यालय से संपर्क कर सकता है। इस बारे में कोई शिकायत भी प्रस्तुत करना चाहे तो वह भी प्रस्तुत कर सकता है।

  • Related Posts

    ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

    भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

    शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 769 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 974 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 897 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 966 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 925 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1009 views
    भगवान के साथ रोटी