शा.आदिवासी कन्या आश्रम सुभाषपुरा की अधीक्षिका निलंबित

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे द्वारा शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम सुभाषपुरा की अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा शर्मा को आश्रम संचालन में लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में श्रीमती अनुराधा शर्मा का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग शिवपुरी रहेगा। उक्त संस्था का अधीक्षकीय प्रभार अन्य आदेश तक उच्च श्रेणी शिक्षक श्री शरीफ मोहम्मद अंसारी को सौंपा गया है। उल्लेखनीय है कि 22 मार्च 2015 को अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) शिवपुरी द्वारा संबंधित आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षिका श्रीमती अनुराधा शर्मा अनुपस्थित पाई गई थी। जिसके क्रम में अधीक्षिका को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था। संबंधित द्वारा उक्त नोटिस का उत्तर समयावधि में नहीं दिया गया।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 640 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 817 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 776 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 815 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 794 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 889 views
भगवान के साथ रोटी