दिल्ली की गुड़िया

दिल्ली की गुड़िया के नाम…

सीखनी थी अभी जिसे अस्मिता की परिभाषा.
उसकी अस्मिता को तार-तार करके छोड़ा है..
तन में साँसे अब चले भी तो क्या है.
मन से तो उसको पूरा मार करके छोड़ा है.
समझोगे क्या उसकी पीड़ा खून के भी आँसू रो के.
जिस गुड़िया को नोचा बलात्कार करके छोड़ा है..
मां भारती की संस्कृति पे लगा एक और दाग.
एक भेड़िए ने मासूम शिकार करके छोड़ा है..
बिलख उठा है कोना-कोना हिन्दुस्तान का.
दरिंदगी की सारी हदे पार करके छोड़ा है..
अब किधर लगाए वो बेबस बाप अर्ज़ी.
रक्षको ने भी तो उसपे वार करके छोड़ा है..

समाधान की एक कोशिश आपकी समीक्षा के हवाले….

इससे पहले फैले आग जागो हिंदुस्तानियों.
न बढ़ते वहशीपन का विस्तार होना चाहिए..
सजग सतर्क और समाज मे शालीनता.
अश्लीलता से दूर घर-बार होना चाहिए..
जवाब करारा हर जुर्म को देने के लिए.
संगठन सदा अपना तैयार होना चाहिए..
बच्चो को सिखाएं मर्यादा इस जीवन की.
अनुशासन ये सबको स्वीकार होना चाहिए..
फिर भी दरिंदगी पनपे यदि समाज में.
तो तुरंत वहशी का अंतिम संस्कार होना चाहिए..
तो तुरंत वहशी का अंतिम संस्कार होना चाहिए..

Author: Atul Jain Surana (अतुल जैन सुराना)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 789 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 981 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 904 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 984 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 943 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1026 views
भगवान के साथ रोटी