बेआबरू इंसानियत

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है
सुन के बस कलेजा कांपता है
किसी मज़लूम, बेबस पे जो टूटे
ये जालिमों के ज़ुल्मों की इंतेहा है !

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है,
सुन के बस कलेजा कांपता है !

ज़माना इस हैवानियत पे हेराँ है
इसां, हालाते इंसानियत पे पशेमाँ है
बेआबरू हुई है वो, जो सरेआम मर्दों से
किसी मर्द की बहिन, बेटी और माँ है !

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है,
सुन के बस कलेजा कांपता है !

गुस्से में है इस मुल्क का हर बशर
अब तो छलक रहा है पैमाना -ए -सब्र
जो शहर था सल्तनत -ए -हिन्द कभी
लगता है वहां अब गिद्धों का बसेरा है !

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है,
सुन के बस कलेजा कांपता है !

सो रहे हैं हाकिम ऐश्गाहों में
अवाम है, बस खुदा की पनाहों में
खुलेआम लुट रहीं है जो इज्ज़तें
जुर्मों का जैसे मुसलसल कारवाँ है !

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है,
सुन के बस कलेजा कांपता है !

मुक़द्दस समझके जिसको है पूजा
औरत को दिया है देवी का दर्जा
बड़ा एहतेराम है दिले अहले वतन में
हम तो वतन को भी कहतें है , माँ …

ज़लालत की ये अजब दास्ताँ है,
सुन के बस कलेजा कांपता है !

Author: Samir Khan (समीर खान)

Related Posts

२०२३ की सबसे शानदार कविता

एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

रंग… अब बिदा भये

बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 789 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 981 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 903 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 984 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 942 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1025 views
भगवान के साथ रोटी