स्मृतियाँ

यहाँ कुछ नहीं ठहरा है
यहाँ कुछ नहीं ठहरेगा
सिवाय स्मृतियों के…..

कुहासे में धुंधलाई
तस्वीरों का कोलाज,
संवादों की प्रतिध्वनि,
और पलकों की कोर से झरी हुई
कुछ उपेक्षित कविताएँ 
ठहरी रहेंगी यहाँ
सांसों के आने जाने के बीच

और ठहरे रहेंगे
आत्मा को बिंधते 
असंख्य नुकीले प्रश्न,
रूठी आँखों में जागती
अनमनी प्रतिक्षाएँ
और दोनों ध्रुवों के बीच पसरा
निष्ठुर मौन, 

कुछ और भी है
जो ठहर जाता है वक्त बेवक़्त
तंग रास्तों पर दौड़ती भीड़ के बीच
आँखों की सीली सतहों में
सिमटा हुआ
चोरी का एक लम्हा,
और पार्श्व में गूंजता
“तेरे मेरे मिलन की ये रैना”

हाँ ये सब ठहरा रहेगा
और विसर्जित होगा मेरे साथ ही
सफ़र फिर भी चलता रहेगा
मेरा भी तुम्हारा भी

तुम अपने चुने हुए सुख के साथ
तस्वीरों में मुस्कुराते रहना
मैं अपनी सहेजी हुई स्मृतियों के साथ
लिखती रहूँगी कहानियाँ
प्रेम की, प्रतिक्षाओं की
और इन दोनों के बीच
सूखी टहनियों में अटके
रिक्त स्थान की…..
लेखिका :- सारिका गुप्ता

  • Related Posts

    २०२३ की सबसे शानदार कविता

    एक अकेला पार्थ खडा है भारत वर्ष बचाने को।सभी विपक्षी साथ खड़े हैं केवल उसे हराने को।।भ्रष्ट दुशासन सूर्पनखा ने माया जाल बिछाया है।भ्रष्टाचारी जितने कुनबे सबने हाथ मिलाया है।।समर…

    रंग… अब बिदा भये

    बासन्ती बयारों के संग आये रंग, फ़ागुण में छाए और जमकर बरसे अगले बरस फिर लौटकर आने का वादा कर छोड़ गए अपनी रंगत चौक-चौबारों, गली-मोहल्लों में छोड़ गए अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 983 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 1149 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1078 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 1163 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1115 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 1187 views
    भगवान के साथ रोटी