अवैधानिक रूप से विक्रय करते पाए जाने पर गैस सिलेण्डर जप्त

शिवपुरी(IDS-PRO)शिवपुरी के पास ट्रक के ड्राइवर द्वारा 21 एलपीजी घरेलू गैस सिलेण्डर एवं एक व्यवसायिक सिलेण्डर अवैधानिक रूप से विक्रय करते हुए पुलिस द्वारा दैनिक गस्त के दौरान पकड़ा गया।

कलेक्टर श्री राजीव दुबे के निर्देशन में इस कार्यवाही में 417 भरे एवं 21 खाली घरेलू गैस सिलेण्डर तथा 5 भरे एवं 1 खाली व्यावसायिक गैस सिलेण्डर कुल 444 गैस सिलेण्डर आज ट्रक क्रमांक एम.पी.-33 एच 1090 जप्त कर द्रवित पेट्रोलियम गैस प्रदाय एवं वितरण नियंत्रण आदेश 2000 के उल्लंघन के कारण प्रकरण निर्मित किया गया। जप्तसुदा 444 गैस सिलेण्डर मैसर्स गंगाचल गैस एजेन्सी शिवपुरी की सुपुर्दगी में दिए गए एवं ट्रक क्रमांक एम.पी.33एच 1090 पुलिस थाना देहात शिवपुरी की अभिरक्षा में दिया गया है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री एस.के.जैन ने बताया कि आज ट्रक क्रमांक एम.पी.33एच 1090 के ड्रायवर भी दिलसाद खांन पुत्र उम्रदराज खांन निवासी सईसपुरा शिवपुरी के द्वारा घरेलू गैस सिलेण्डर एलपीजी 14.2 के.जी. के सिलेण्डरों की कालाबाजारी एवं अफरा तफरी करने के कारण प्रशासन द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई। ड्रायवर, राधौगढ़ एलपीजी रिफलिंग संयत्र से 444 गैस सिलेण्डर काली मां इण्डेन गैस डीलर पोरसाा जिला मुरैना की पूर्ति के लिए ले जा रहा था।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 769 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 975 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 898 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 925 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1010 views
भगवान के साथ रोटी