कलेक्टर ने योजनाओं की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिए निर्देश

शिवपुरी (IDS-PRO) कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने नगर पालिका परिषद शिवपुरी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्य बाजार में लगने वाले हाथठेला व्यवस्थित रूप से खड़े हो इसके लिए होकर्स जोन के लिए स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही सुनिश्चित करें। होकर्स जोन ऐसे स्थान पर हो, जो नागरिकों एवं हाथठेला व्यवसायियों को व्यवहारिक एवं उपयोगी हो। जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने उक्त आशय के निर्देश आज नगरीय निकायों के अधिकारियों को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हितग्राही मूलक योजनाओं एवं विकास कार्यों की तथा समय-सीमा के प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी.के.मौर्य सहित जिलाधिकारी उपस्थित थे। श्री दुबे ने निराश्रित पेंशन योजना की राशि वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए वितरण की धीमी गति पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि गत माहों की पेंशन की राशि का वितरण शुक्रवार तक हो जाए। ऐसा न करने पर संबंधित अधिकारी के विरूद्ध निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।

खाद खरीदने हेतु केश काउंटर खोले
जिला कलेक्टर श्री दुबे ने कहा कि जिले में हाल ही में हुई वर्षा के कारण रवी फसलों में यूरिया की मांग बढ़ेगी। इसके लिए कृषि विभाग के अधिकारी अभी से उर्वरक की खपत एवं मांग का आंकलन कर यूरिया का डिमाण्ड तत्काल भेंजे। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक खरीदने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए सहकारी समितियों में नगद खाद क्रय केन्द्र शुरू किए जाए। जिस पर नियमानुसार पात्र किसानों को ही यूरिया का विक्रय किया जाए। इस कार्य का समन्वय उपपंजीयक सहकारिता द्वारा किया जाएगा। संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व भी स्थिति पर नजर रखें।

गैस एजेंसियों की होगी जांच
जिला कलेक्टर ने जिले में घरेलू एलपीजी गैस आपूर्ति की समीक्षा करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में स्थित गैस एजेंसियों का लगातार निरीक्षण करें। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि घरेलू गैस सिलेण्डरों का उपयोग, ढाबों, होटलों, मैरिज हाउस और वाहनों में न हो। घरेलू गैस सिलेण्डरों का दुरूपयोग करते पाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कार्यवाही की जाए।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 769 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 973 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 925 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1009 views
भगवान के साथ रोटी