1 से 19 नवम्बर तक आँगनवाड़ी चलो अभियान

शिवपुरी (IDS-PRO) आँगनवाड़ी की महत्ता को जन-जन तक पहुँचाने एवं स्वच्छता कार्यक्रम में जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये एक से 19 नवम्बर तक आँगनवाड़ी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके लिये संचालनालय एकीकृत बाल विकास सेवा ने विभाग के जिला अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं।
आँगनवाड़ी केन्द्र के माध्यम से ही महिला-बाल विकास विभाग की सेवाओं के साथ ही अन्य विभाग की योजनाओं को भी हितग्राहियों तक पहुँचाया जाता है। इस तरह यह केन्द्र शासकीय योजनाओं और हितग्राहियों के बीच की महत्वपूर्ण कड़ी है। इसे ध्यान में रखते हुए महिला-बाल विकास विभाग ने एक से 19 नवम्बर तक आँगनवाड़ी चलो अभियान एवं बाल स्वच्छता कार्यक्रम के आयोजन का निर्णय लिया है।
जिला कलेक्टर श्री राजीव दुबे ने जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि इस अभियान का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कर लोगों तक जानकारी पहुंचाएं और इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को जोड़े।
अभियान के दौरान एक नवम्बर को रैली का आयोजन होगा, 02 नवम्बर को खेलकूद प्रतियोगिता, 03 नवम्बर को आयोजित वजन मेला में बच्चों एवं गर्भवती माताओं का वजन लिया जाएगा, 04 नवम्बर को गोद भराई के कार्यक्रम आयोजित होंगे, 05 नवम्बर को स्वस्थ शिशु, श्रेष्ठ बालक-बालिका, स्वस्य मां प्रतियोगिता, 06 नवम्बर को पोषण दस्तक कार्यक्रम, 07 नवम्बर को करके सीखो कार्यक्रम, 08 नवम्बर को दादी-नानी संवाद कार्यक्रम, 09 नवम्बर को सांप-सीढ़ी प्रतियोगिता, 10 नवम्बर को लोक संगीत एवं लोरी प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा, 11 नवम्बर को अन्नप्राशन का आयोजन, 12 नवम्बर को चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता, 13 नवम्बर को किशोरी मेला, 14 नवम्बर को बालसभा का आयोजन, आंगनवाड़ी केन्द्रों की साफ-सफाई, 15 नवम्बर को व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता का महत्व के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, 16 नवम्बर को स्वच्छ भोजन, वर्तन, पानी के स्त्रोत कार्यक्रम का आयोजन, 17 नवम्बर को स्वच्छ शौचालय का आयोजन, 18 नवम्बर को विशेष ग्राम स्वास्थ एवं पोषण दिवस का आयोजन और 19 नवम्बर को वातावरण की सफाई के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगें।

Related Posts

ख़बर सीधी एवं सरल भाषा में लिखे, जिससे जनमानस भी पढ़ एवं समझ सके – कलेक्टर

शिवपुरी (आई.डी.एस.) कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकार भाई समाचार लिखते वक्त इस बात पर विशेष ध्यान दें कि खबर पूरी पुष्टि के साथ सरल एवं सीधी भाषा…

भवनों में रेनवाटर हार्वेस्टिंग का प्रावधान रखें – नेहा मारव्या

शिवपुरी (आई.डी.एस.) प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नेहा मारव्या ने सभी निर्माण एजेसियों एवं विभागों को निर्देश दिए है कि जो भी भवन निर्मित किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 766 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 972 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 922 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1009 views
भगवान के साथ रोटी