जरा सोचिये.. आखिर ऐसा क्यों..?

उज्जैन (पंडित “विशाल” दयानन्द शास्त्री) आज शहर की जो हालात है उसके लिए उज्जैन के नेता सबसे ज्यादा जिम्मेदार है असल में ये सभी केवल अपना ही भला चाहते है बाकि जनता जाए भाड़ में वरना उज्जैन विकास में इंदौर से इतना कैसे पिछड़ गया। यहाँ का नेता हर सरकारी काम में हस्तक्षेप करता है।

कई उदाहरण है जैसे पिछले दो सिंहस्थ (कुम्भ) से नानाखेड़ा बस स्टैंड पूरी तरह से चालू नहीं हो पाया। एक भी नया कारखाना उज्जैन में नहीं आया। अतिक्रमण चारो और फेल गया है। ट्रैफिक व्यवस्था तो भगवान भरोसे है। डीजे प्रतिबन्ध के बावजूद भी लोगो को बहरा बना रहा है। नेता जब चाहे तब टॉवर, शहीद पार्क पर मंच बनाकर लोगो को परेशान करते है।

नगरनिगम के हालात तो आप सभी जानते है। होटल शान्तिपेलेस पर रोटरी न बना कर पता नहीं कितने लोगो की जान लेना चाहते है ये नेता लोग। पार्षद भी सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को ट्रांसफर की धमकी दे देता है। प्रेमछाया का मुआवजा देने के बाद भी सड़क का निर्माण न होना भी इनकी ही कारस्तानी है। शासकीय अस्पताल का हाल बेहाल है। फ्रीगंज से देवासगेट ओवरब्रिज कब बनेगा कोई नहीं जनता। जगह जगह सड़क किनारे लोग मन्दिर बना लेते है रोकने वाला कोई नहीं।

अब समय आ गया है सब लोग इन नेताओ को पूछे की कब उज्जैन आगे बढ़ेगा और वे इसके सुधार के लिए क्या कर रहे है। आखिर हमने ही इनको आपन बहुमूल्य वोट देकर जिताया है। साथियों अगर आप सभी चाहते हो की हमारा उज्जैन भी तरक्की करें तो इसको अपने सभी दोस्तों को भेजिये। क्योकि अब मक्कारी नहीं काम चाहिए।

उज्जैन के सभी नेताओं से निवेदन है जरा उज्जैन के बारें में सोचिये… चिंतन कीजिये… वरना आने वाली पीढ़ी आप लोगों को कभी माफ़ नहीं करेंगे…

की क्या हो सकता था उज्जैन..?

कहाँ पहुँच सकता था उज्जैन..?

किन्तु आप लोगों की चापलूसी और स्वार्थ के कारण बेचारा उज्जैन क्या हो गया..?

जरा सोचियेगा…???

  • Related Posts

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    क्या आप और आपके परिचित रिश्तेदार और बाहर से आए श्रद्धालु उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे हैं तो कृपया एक बार इस खबर को पढ़…

    मध्यप्रदेश को मिले 8 राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार

    राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार में छाया मध्यप्रदेश, मिले 8 पुरस्कार। स्वच्छता में लगातार पांच बार नंबर वन बनने वाले इंदौर के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। विश्व पर्यटन दिवस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    • By admin
    • April 30, 2024
    • 699 views
    इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    • By admin
    • April 29, 2024
    • 909 views
    मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 834 views
    महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

    जब दिल ही टूट गया

    • By admin
    • December 27, 2023
    • 906 views

    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 862 views
    चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

    भगवान के साथ रोटी

    • By admin
    • December 21, 2023
    • 953 views
    भगवान के साथ रोटी