क्षय रोग से पीडि़त मरीज डॉट्स पद्वति से इलाज कराएं

शिवपुरी (IDS-PRO) क्षय रोग की पूर्ण जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं डाॅट्स कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिए जाने हेतु शहर के स्थानीय मंगलम् भवन में आज विश्व क्षय दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री प्रेमनारायण नागर थे। जबकि अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में सिविल सर्जन डाॅ.गोविन्द्र सिंह, जिला क्षय अधिकारी डाॅ.आशीष व्यास, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा एवं शहरी स्वास्थ्य मिशन व आर.एन.टी.सी.पी. के कर्मचारीगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेमनारायण नागर ने कहा कि पहले टी.बी. की इलाज की समूचित व्यवस्था नहीं थी, लेकिन आज डाॅट्स पद्वति से इस बीमारी को जड़ से नष्ट किया जा सकता है। अपर कलेक्टर श्री जेड.यू.शेख ने बताया कि डाॅट्स का इलाज बताए अनुसार लें तथा नियमित दवा लेने से टी.बी. की बीमारी ठीक हो जाती है।

सिविल सर्जन डाॅ.गोविन्द सिंह ने डाॅट्स पर प्रकाश डालते हुए कहा कि दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी आने वाले मरीजों की खखार जांच कराना चाहिए तथा एमडीआर टी.बी.के बारे में जानकारी दी। जिला क्षय अध्किाारी डाॅ.आशीष व्यास ने डाॅट्स कार्यक्रम के बारे में विस्तृत से जानकारी दी।

कार्यक्रम में आर.एन.टी.सी.पी. कार्य के अंतर्गत बेहतर कार्य करने वाले डाॅट प्रोवाईडरों को शाॅल, श्रीफल एवं प्रमाण पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। जिसमें कुसुल ओझा, आशा, बसन्ती कुशवाह, गौपलिया, लक्ष्मी लौधी, आशा पुरनखेड़ी, ममता शर्मा, उर्मिला जाटव, सहोद्रा जाटव, सुमन वंशकार, मनीषा राजपूत, नर्मरदा फरेले, किरण झा, विमला चैहान, सरौज शर्मा एवं शिवकुमारी तोमर सहित शहरी क्षेत्र एवं आरएनटीसीपी में कार्यरत स्टाफ के कर्मचारी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन एवं अंत में आभार प्रदर्शन श्री आर.के.गुप्ता द्वारा किया गया।

Related Posts

मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार

गोकुलदास हॉस्पिटल का असल सच, मरीज की जान जाए, लेकिन बिना डिपॉजिट नहीं शुरू करेगे उपचार। आखिरकार एमवाई का ही लेना पड़ा सहारा नहीं तो मरीज की चली जाती जान।…

हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लि – योग गुरु रामदेव

“विश्व व्यापी महामारी में आशा की जगी किरण” पतंजलि ने बना ली कोरोना पर दवाई, सात दिन बाद सभी पतंजलि स्टोर पर होगी उपलब्ध। नई दिल्ली । विश्व व्यापी कोरोना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

  • By admin
  • April 30, 2024
  • 766 views
इंदौर के इतिहास में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी ने चुनाव मैदान छोड़ा

मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

  • By admin
  • April 29, 2024
  • 972 views
मध्य प्रदेश में बना दुनिया का सबसे ऊंचा जैन मंदिर

महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 897 views
महाकाल मंदिर में शुल्क देकर भी शीघ्र दर्शन नहीं कर सकेंगे

जब दिल ही टूट गया

  • By admin
  • December 27, 2023
  • 966 views

चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 922 views
चार वेद, जानिए किस वेद में क्या है….?

भगवान के साथ रोटी

  • By admin
  • December 21, 2023
  • 1009 views
भगवान के साथ रोटी